मुहर्रम के जुलूस के दौरान, 2 लड़को ने मिलकर एक लड़की के साथ किया दुष्कर्म

ARARIA: अररिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान मुहर्रम के शोर में 2 लड़को ने एक लड़की के साथ दरंदगी कर डाली । मुहर्रम के शोर में गांव के दो लड़के ने एक लड़की को उठा कर खेत में ले जाकर दोनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की जब खेत से मिली तब उसके शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। उक्त घटना अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

मुहर्रम के जुलूस के दौरान लड़की के साथ किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि पीड़िता के घर के पास ही शुक्रवार की देर शाम मुहर्रम को लेकर बहुत शोर हो रहा था। पीड़ित लड़की मुहर्रम का खेल देखने के लिए घर के बगल में गई थी, तभी गांव के ही दो लड़के वहां पहुंचे और लड़की को वहां से उठाकर खेत में ले गए। मुहर्रम के शोर के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं लगी। खेत में ले जाने के बाद दोनों बदमाशों ने 17 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। और लड़की के साथ दोनो लड़को ने दुष्कर्म किया और लड़की के बेहोश होने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

उधर, काफी देर तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद लड़की बेहोशी के हालत में खेत में मिली, उस वक्त उसके शरीर पर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को धर दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों में मो. अशफाक और मो. मुमताज के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment