रोसड़ा: वज्रपात से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा पश्चिम पंचायत के ढट्ठा वार्ड 8 में 10 वर्षीय विकास कुमार की मौत वज्रपात से हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम विकास कुमार बकरी चराने के लिए घर से बाहर गया था। अचानक शाम में तेज बारिश और वज्रपात शुरू हो गया। बकरी तो भाग कर घर चली आई लेकिन लड़का बारिश में फंस गया।

इसी दौरान वज्रपात हुआ और उससे लड़के की मौत ही गई। लड़के को शाम से ही परिवार के सभी परिजन खोजने में जुट गए लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो शव को देखा। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसको लेकर सूचना दी।

:पलटन साहनी:

Leave a Comment