तेजस्वी यादव को खाली करना होगा बंगला, आ गया चाचा नीतिश कुमार आदेश

Patna : भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मंत्रियों को दी एक महीने की मोहलत, राजद कोटे के पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत 15 मंत्रियों को बंगले आवंटित राज्य सरकार ने राजद कोटे के पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, एनडीए सरकार के 15 नए मंत्रियों को उन सरकारी बंगलों का आवंटन भी कर दिया गया है। पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने के लिए नियमानुसार एक माह की मोहलत मिली है। सोमवार को भवन निर्माण विभाग के उप सचिव सह भू-संपदा पदाधिकारी शिवरंजन मेहता ने यह आदेश जारी किया।

विभाग के अनुसार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री के लिए कर्णाकिंत बंगले को खाली करना होगा। इस बंगले को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है। तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष के लिए केंद्रीय पुल से आवंटित पोलो रोड स्थित आवास संख्या-1 मिला है। वहीं, तेजप्रताप यादव के 3 स्ट्रैंड रोड स्थित बंगला उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को आवंटित कर दिया गया है। ऐसे में तेजप्रताप अब मां राबड़ी देवी के साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहेंगे। हालांकि उन्हें विधायक आवास भी आवंटित होगा। वहीं कांग्रेस कोटे के दोनों पूर्व मंत्री वर्तमान आवास में ही रहेंगे, क्योंकि उन्हें विधायक पूल का ही आवास मिला हुआ है।

तेजस्वी यादव को खाली करना होगा बंगला आ गया चाचा नितीश कुमार का आदेश

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीरचंद पटेल पथ स्थित आवास, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी को 4 स्ट्रैंड रोड, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी को गर्दनीबाग में 12/20, 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह को 12, नेहरू पथ स्थित आवास मिला है। इसके अलावा खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को गर्दनीबाग स्थित 13/20, 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम को 6, पोलो रोड, पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को गर्दनीबाग स्थित 14/20 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान को गर्दनीबाग स्थित 16/20, 20 सेट, डुप्लेक्स बंगला, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को 41 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है।

तेजस्वी यादव को खाली करना होगा बंगला खाली

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, रामानंद यादव, जितेंद्र कुमार राय, प्रो. चंद्रशेखर, कुमार सर्वजीत आदि को पूर्व में मंत्री के रूप में आवंटित सरकारी बंगलों को खाली करना होगा। इन सभी को विधानसभा पुल से विधायक आवास का भी आवंटन कर दिया गया है। शाहनवाज हुसैन चूंकि किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें भी खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Comment