दलसिंहसराय के पाड़ में एक कोचिंग संचालक शिक्षक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

दलसिंहसराय :- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक प्राइवेट कोचिंग संचालक को हत्या कर शव को पेड़ से लटका मिला है।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ गांव में प्राइवेट कोचिंग संचालक शिक्षक का शव कोचिंग के पीछे एक लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक कोचिंग संचालक शिक्षक की पहचान पाड़ गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी देवनारायण महतो के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी सुबह में उस समय मिली जब संदीप को खोजने के क्रम के उसके स्वजन कोचिंग के पीछे गाछी में गए। जहां उसका शव एक लीची के पेड़ से एक बकड़ी बांधने वाली रस्सी के फंदे से लटका मिला।

हत्या कर शव को लटकाया

बताया जाता कि जब कोचिंग संचालक मंगलवार की देर रात तक घर नहीं लौटा तो स्वजन किसी अनहोनी की आशंका पर पूरी रात खोजने का प्रयास किया। लेकिन पूरी रात संदीप का कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह जब स्वजनों ने फिर से खोजबीन शुरू किया तो कोचिंग के पीछे एक गाछी में उसका शव एक लीची के पेड़ से लटका मिला।

कोचिंग संचालक संदीप कुमार

मौके पर पहुंचे मुखिया पति

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया पति प्रमोद कुमार कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर उमड़ गई। सलोगो ने संदीप के शव को पेड़ से उतारकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे गए।

संदीप काफी होनहार छात्र भी थे

इधर मृतक संदीप के स्वजनों ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की शंका जाहिर कर रहे है। ग्रामीणों के अनुसार संदीप कुमार मृदूभाषी होने के साथ-साथ काफी होनहार छात्र भी था। जो अपनी पढ़ाई के लिए कोचिंग चलाता था। थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया कराई जा रही है। स्वजनों के लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Comment