बिहार फिर हुआ शर्मशार :- गर्भवती महिला के साथ दरिंदो ने किया गैंगरेप

बिहार के बक्सर जिले में एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, यह खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस कुकृत्य में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला शुक्रवार की रात अपने दो बच्चो के साथ घर में सोई हुई थी तभी गांव दो लोग घर में घुस कर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगे।

महिला के हो-हल्ला करने पर आरोपी घर से निकल कर भागने लगे। तभी घर वालो ने दोनों आरोपी को पकड़ लिया। रात में मामले की जानकारी आरोपी के घर वालो को चली तो लाठी डंडे लेकर दोनों युवक को परिजनों के कब्जे से छुड़ा लिया। पीड़ित महिला ने न्याय को थाने पहुंची।

महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला का पहले मेडिकल चेकअप कराया उसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज करने के बाद दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने उसी गांव के रहने वाला नामजद गोलू चौहान और लाल जी चौहान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

Leave a Comment