बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : गया व भागलपुर से होकर गुजरेगी नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस

बिहार के रेल यात्रियों के लिए यह खुशखबरी है। अब गया व भागलपुर से एक नई हमसफर एक्‍सप्रेस स्पेशल ट्रेन (Humsafar Express Special Train) जल्द ही चलेगी। इससे नई दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन झारखंड के गोड्डा से बिहार के रास्ते यूपी होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन किऊल, भागलपुर, नवादा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व कानपुर के रास्ते दिल्ली तक चलेगी। नई दिल्ली से झारखंड के गोड्डा के लिए चलेन वाली इस साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस में आरक्षण सुविधा शुरू हो गई है। इसे शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे गोड्डा से हरी-झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। ट्रेन अगली शाम 3:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

02349 गोड्डा- नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 19 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गोड्डा से यह ट्रेन दोपहर 12:40 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05023 नई दिल्ली -गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस 20 अप्रैल से चलेगी। यह हर मंगलवार को नई दिल्ली से देर रात 11:45 बजे चलेगी।

जानिए कहां-कहां होगा इस ट्रेन का ठहराव

गोड्डा-नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज पोडैयाहाट, हंसडीहा, मंदार हिल, बाराहाट, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर जंक्शन, अभयपुर, किऊल जंक्शन, नवादा, गया जंक्शन, सासाराम,जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन व कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर होगा।

रेलमंत्री व रेल अधिकारियों को दी बधाई

गया जंक्शन के रास्ते राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस के बाद एक हमसफर स्पेशल ट्रेन के चलाने को लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल व रेलवे के वरीय अधिकारियों को ग्रैंड कॉर्ड पैसेंजर एसोसिएशन के डीके जैन ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि गया पर्यटक स्थल है। अब यहां के लोगों के लिए नई दिल्ली जाना आसान हो गया है। इस ट्रेन में आम रेल यात्रियों को भी आसानी से आरक्षित टिकट मिल जाएगा।

Leave a Comment