पत्नी के प्रेम(प्यार)में किये अनोखा कार्य, पत्नी को हो रही थी पानी की दिक्कत तो खोद दिए 30 फ़ीट गहरा कुंआ

कहते हैं, लोग प्यार में कुछ भी कर सकते हैं, इस बात को सच कर दिखाया हैं एमपी के रहने वाले भारत सिंह मेर ने। यह पहली बार नहीं हैं कि किसी ने अपने प्यार के लिए नामुंकिन को मुंकिन कर दिखाया है। इससे पहले भी दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी के लिए अकेले ही पहाड़ काट कर रास्ता बना डाला था। भारत ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।

भारत सिंह मेर (Bharat Singh Mer)

भारत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी का नाम सुशीला बाई (Susheela Bae) है। उनके घर पर पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण भारत की पत्नी को रोजाना आधा किलोमीटर दूर हैंडपंप से पानी भरने जाना पड़ता था। भारत बताते हैं कि उस हैंडपंप की हालत अच्छी नहीं थी, अक्सर उसकी चेन टूट जाती थी। सुशीला को इससे बहुत परेशानी होतीं और कभी-कभी तो उन्हें बिना पानी लिए ही लौटना पड़ता था।

46 साल की उम्र में भारत ने 31 फीट गहरा और साढ़े चार फीट चौड़ा कुआं खोदा

सुशीला के रोज की यह मशक्कत देख भारत को बहुत बुरा लगता था उनसे अपनी पत्नी की यह परेशानी देखी नहीं जाती थी। इसलिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर घर पर ही 31 फीट गहरा और साढ़े चार फीट चौड़ा कुआं खोद डाला। भारत का यह सफर यही नहीं रुका, उन्होंने एक महीने में उसे पक्का कर आधा बीघा जमीन की सिंचाई भी कर डाली। 46 साल के भारत के इस कारनामे के बाद उस जिले के कलेक्टर ने भी उन्हें सलाम किया है। भारत बताते हैं कि एक दिन उनकी पत्नी इस समस्या को लेकर बहुत ज्यादा उदास थी, उन्हें देख कर भारत ने कुआं खोदने का फैसला किया।

भारत ने मात्र पांच दिन में करीब 15 फीट की खोदाई की

भारत बताते हैं कि जब उन्होंने कुआं खोदने की शुरुआत की और पहली बार गैती और फावड़ा चलाया तो उनके पत्नी ने उनका बहुत मजाक उड़ाया। परंतु भारत ने अपना हौसला कम नहीं होने दिया बल्कि उसे और भी पक्का कर लिया। उन्होंने मात्र पांच दिन में करीब 15 फीट तक खोदाई कर दी। आज सुशीला भारत का यह प्रेम देख कहती हैं जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं हैं, ऐसा प्रेम करने वाला पति किस्मत वालों को ही मिलता है।

भारत और उसकी पत्नी को मिलेगा पीएम आवास

जिले के कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम (Kumar Purushottam) ने कहा कि ऐसी घटना हमारे जिले में पहली बार हुई है। एक पति ने अपनी पत्नी की सुविधा के लिए अकेले ही कुआं खोद डाला। कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने आगे कहा कि भारत और उसकी पत्नी को पीएम आवास दिलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।

Input:- The Logically

Leave a Comment