आंगनबाड़ी सेविका की बेटी सलोनी सिंह बनी कॉलेज टॉपर, IAS बनने का है सपना

बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार बेटियों ने सफलता का परचम लहाराया है। छपरा में एक आंगनबाड़ी सेविका की बेटी सलोनी ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए सफलता हासिल कर कॉलेज टॉपर बनकर अपने गांव और परिवार का नाम रौशन किया है। सारण जिले के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव निवासी स्व. सुबोध सिंह और शोभा सिंह की पुत्री सलोनी सिंह ने साइंस विषय में 452 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बन गयी है।

सलोनी बनी कॉलेज टॉपर

सलोनी सिंह छपरा शहर के राजेंद्र कॉलेज की छात्रा है। खास बात यह है कि सलोनी को सभी विषयों में डिस्टिंक्शन मार्क्स मिला है। सलोनी के पिता का देहांत दो वर्ष पहले हीं हो चुकी है।वह गांव में ही रहकर अपनी पढ़ाई की है। सलोनी दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी है।

IAS बनने का है सपना

उसकी माँ गांव में आगनबाड़ी चलाती है। तमाम कठिनाईयों के बावजूद सलोनी की माँ शोभा सिंह ने अपनी बेटी की पढ़ाई में आर्थिक स्थिति को कभी बाधा नहीं बनने दिया। सलोनी भी अपने कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ाई कर आज सफलता का परचम लहाराया है। सलोनी सिंह का सपना है कि यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनकर देश की सेवा करें।

Leave a Comment