UP News : भाभी के सामने प्रेमिका के साथ कांड… देखें

UP : बात नहीं मानना दीपमाला के लिए काल बन गया। पड़ोसी उमेश कुशवाहा ने उसे घर के अंदर घुसकर तमंचे से गोली मार मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह छत ही छत कूद खेतों में भाग गया। दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने संदेही गुनहगार को अपनी कस्टडी में ले लिया। यह दुस्साहसिक वारदात यूपी के बेहटागोकुल गांव से सामने आई है।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना को लेकर प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार मृतका दीपमाला बेहटागोकुल गांव के कोड़रा सरैंया में पंचायत सहायक थी। वहीं उसका पड़ोसी उमेश कुशवाहा पानीपत में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उमेश कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। उसने बताया कि उसकी कथित प्रेमिका दीपमाला उसकी बात नहीं मानती थी।

प्रेमिका को मारी गोली

यह बात उसे रास नहीं आई। इसके बाद उसने खतरनाक मन बना लिया। उसने दीपमाला का काम तमाम करने की ठान ली। उसने उसे तमंचे से सटा कर सिर में गोली मारी। जिस वक्त उसने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त दीपमाला अपनी भाभी के साथ छत पर बैठी हुई थी। गोली दागने के बाद उमेश वहां से भाग गया। खून से लथपथ ननद को देख भाभी की चीख निकल गई। उसकी चीख पर सारे घरवाले वहां इकट्ठा हुये। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

दीपमाला के घरवालों ने उमेश और दीपमाला के प्रेम-प्रसंग होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस से उमेश को हिरासत में ले लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने यह भी कहा कि उसकी कथित प्रेमिका दीपमाला उसकी बात नहीं मानती थी। इसलिए गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस हर बिन्दु पर गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Leave a Comment