लड़की को लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, दोनों की प्रेम कहानी सुनकर कराई शादी

न्यूज बिहार / अमनौर : दो युगल प्रेमी एक दूसरे के साथ वर्षो से कर रहे थे प्रेम, दीपावली के एक दिन पूर्व दोनों बाइक से गांव छोड़ भाग रहे थे। भागने के दौरान रविवार को दोनों प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, दोनों प्रेमी एक दूसरे के साथ जीने मरने की बात कह रहे थे।

परिजनों की राजी से हुई दिनों प्रेमी युगल की शादी

ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को बुलाया परिजनों के सहमति से दोनों की शादी कराने को रजामंदी हुए, दोनों प्रेमी अलग अलग जाति के थे। दोनों अलग अलग परोस के पंचायत से आते है। प्रेमी लड़का पंकज कुमार भगत, पिता शिव शंकर भगत, ग्राम साह पुर बसंतपुर के निवासी है। राज मिस्त्री के कार्य करता है । प्रेमिका धर्मपुरजाफर पंचायत के परसुरामपुर गांव के पूजा कुमारी पिता अजित महतो की पुत्री है।

स्थानीय सरपंच धर्मपुरजाफर पंचायत के सरपंच रणधीर कुमार, बसंतपुर बंगला, सरपँच प्रतिनिधि लाल बाबू सिंह, सत्येंद्र सिंह वकील, पंकज सिंह समाजसेवी, बबलू सिंह, गोपी सिंह समेत सैकड़ो ग्रामीण एक पंचनामा के आधार पर स्थानीय शिव गौरी मंदिर में दोनों प्रेमी युगल की शादी करवाया।

3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दोनों प्रेमी के सम्बंध में बताया जाता है कि लड़का राजमिस्त्री का कार्य करता है। इनके ठेके में लड़की के दादा जी कार्य करते थे। लड़का काम को लेकर लरकी के घर आते जाते रहता था। आने जाने के क्रम में दोनों की आँखे चार हो गया। दोनों तीन वर्षों से प्रेम सम्बन्ध की बात कही।

घर से भागे प्रेमी प्रेमिका

दोनों जम दीपावली के दिन घर से भाग रहे थे। दोनों को भागते देख ग्रामीण दोनों को धर दबोचा तथा सामाजिक स्तर से दोनों की शादी करा दिया। लड़की के माता इस शादी से काफी नाखुश थी पर लड़की के हठ के आगे उन्हें भी स्वीकृति देनी पड़ी।

Leave a Comment