तेजस्वी यादव ने लिया बड़ा एक्शन NMCH के मेडिकल सुप्रीडेंटेंट को किया बर्खास्त (निलंबित)

बिहार की राजधानी के बड़े अस्पताल NMCH के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह निलंबित हो गए हैं। गुरुवार की रात उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने NMCH का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने वहां कई तरह की अनियमितताएं पाईं। खासकर मरीजों के बेड को लेकर अव्यवस्था थी। डेंगू के मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ रखा गया था। यही नहीं कई मरीजों ने भी व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायतें की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भी गहरी नाराजगी प्रकट की थी। डॉ. विनोद के सस्पेंड होने के बाद आईएमए भड़क गया है और शनिवार को आपात बैठक बुलाई है।

NMCH के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद निलंबित

तेजस्वी ने NMCH के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के लिए ऑन स्पॉट कई निर्देश भी दिए थे। बाद में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी इसपर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद कार्य में लापरवाही, अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन नहीं करने, प्रशासनिक अक्षमता तथा विभागीय निदेशों की अवेहलना करने के कारण मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट के निलंबन पर भड़का आईएमए, बुलाई आपात बैठक

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एनएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह को निलंबित करने पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। साथ ही शनिवार को आपात बैठक बुलाई है। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीएस सिंह ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। दरअसल, सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए डॉक्टरों को प्रताड़ित कर रही है। खुद कटघरे में होने के बावजूद डॉक्टरों पर कार्रवाई करती है। यह हमें स्वीकार्य नहीं।

तेजस्वी यादव ने कहा डॉक्टर सही से काम नहीं करते हैं

उन्होंने कहा कि डॉक्टर कम संसाधनों के बाद भी बेहतर परिणाम दे रहे हैं। सरकार डॉ. विनोद कुमार सिंह का निलंबन तत्काल वापस ले। यदि ऐसा नहीं होता है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। डॉक्टर शनिवार को बैठक कर इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

Source : Hindustan

Leave a Comment