बिहार: दुर्गा पूजा मेले में जलेबी-समोसा खाने के बाद दो की मौत, 26 लोग बीमार

बिहार के अरवल जिले में दुर्गा पूजा मेले के दौरान फूड प्‍वायजनिंग से ढेरों लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 26 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे दुखद यह है कि दूषित खाद्य पदार्थ खाने के कारण मेले घूमने निकले दो लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। बीमार लोगों में कई की हालत चिंताजनक है।

समोसा और जलेबी खाने के बाद हुए बीमार

अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहाई गांव में दुर्गा पूजा मेले में लगी दुकान में समोसा और जलेबी खाने के बाद 26 लोग अचानक बीमार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को अरवल सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। इनमें बच्‍चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। बीमार लोगों में ये भी हैं शामिल।

बीमार लोगों में करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केश्वर बीघा गांव, बाजीतपुर और बारा रोहाई निवासी हैं। सुबह इलाज के दौरान दो लोगों की मौत है। मृतको में बाबूलाल बिंद उम्र 40 वर्ष एवं गौतम कुमार आठ वर्ष हैं। दोनों पिता-पुत्र हैं। बीमार लोगों में 9 छोटे-छोटे बच्चे हैं। कुछ महिलाएं भी हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। अब दो लोगों की मौत हो गई है।

इनपुट : Dainik Jagran

Leave a Comment