रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी लोगों ने पकड़ा करा दिया दोनों की शादी

चट मंगनी, पट ब्याह… ये कहावत तो आपने सुनी होगी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कुछ ऐसा ही हुआ। एक गांव में रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया। फिर क्या, ग्रामीण दोनों को एक मठ में ले गए और वहीं पर उनकी शादी करा दी। यही नहीं, शादी की रस्में पूरी करते वक्त महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए और बड़े-बूढ़ों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया।

यह मामला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में ओलाहा मेहता टोला पंचायत के मिश्रिया गांव का है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे पवन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। उसने अपनी चौपहिया गाड़ी गर्लफ्रेंड के घर के बगल में खड़ी कर दी। फिर उसके घर में चला गया। रात में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी देख ग्रामीणों को शंका हुई। उन्होंने युवती के पिता गरीब राम को आवाज दिया। गरीब राम अपनी पत्नी के साथ घर से निकला।

गर्लफ्रेंड से रात को मिलने पहुंचा प्रेमी

ग्रामीणों ने उनसे घर में उनकी बेटी संजू को देखने के लिए बोला। पति-पत्नी जब अंदर गए तो उनकी बेटी संजू और उसका प्रेमी पवन दोनों साथ में थे। फिर दोनों को ग्रामीणों की मदद से बगल के मिश्रिया मठ परिसर में ले जाया गया। जहां उनकी शादी करा दी गई। ग्रामीण महिलाओं ने मांगलिक गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। गांव के प्रबुद्धजन ने नव दंपती को सुखमय दाम्पत्य जीवन की आशीर्वाद दिया।

ग्रामीणों ने प्रेमी प्रेमिका को पकड़ कराई शादी

प्रेमी-प्रेमिका की आधी रात में अचानक हुई शादी की इलाके में काफी चर्चा है। शादी के बाद पवन के परिजन बिदागरी रात में ही करा कर अपने घर गायघाट पंचायत के बड़ा हरपुर लाए। मानिकपुर हसुआहा के सरपंच राजीव रंजन भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दोनों की रजामंदी से शादी हुई है।

Input : Hindustan

Leave a Comment