बड़ी खबर : बिहार के बेगूसराय में एक सरफिरा अपराधी ने 13 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत अन्य ज़ख्मी

बिहार / बेगूसराय: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से आ रही है जहां बताया जा रहा है कि एक सरफिरा अपराधी ने 13 लोगों को गोली मार दिया है इस घटाना को लेकर पूरे बेगूसराय में दहस्त का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि सरफिरा अपराधी बेगूसराय से गोली मारते हुए स्टेट हाईवे हो कर भागते रहा उसने भागने के दौरान भी कई लोगों को रास्ते में भी गोली मारी है अंत में बेगूसराय के बछवाड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अपराधी ने एक साथ 13 लोगों को मारी गोली

घटाना के बारे मे कहा जा रहा है कि वह अपराधी ने

मल्हीपुर में – 02 व्यक्ति को गोली मारी है साथ ही

बरौनी थर्मल चौक पर 03 लोगों की गोली मारी है

बरौनी में 2 लोगों को गोली मारते हुए NH 28 होते हुए

तेघड़ा में 02 लोगों को गोली मारी है साथ ही

बछवाड़ा में भी 02 लोगो को गोली मारी है और पिढौली में 01 लोगों को गोली मारी है अंत में बछवाड़ा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त अपराधी को पकड़ लिया गया है।

गोली मारने वाले अपराधी के बारे मे कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विछिप्त है लेकिन ऐसी घटना को अंजाम देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

बेगूसराय में एक 13 लोगो को मारी गोली

बताया जा रहा है आज तक बेगूसराय के इतिहास में कोई ऐसी घटना नहीं हुई है जिसमे एक साथ इतने लोगो को गोली मारी गई है अपराधी ऐसे गोली चला रहा था मानो की कोई आतंकवादी हो।

Note : जानकारी लोगो के द्वारा दी गई है आंकड़े इधर उधर भी हो सकते हैं।

Leave a Comment