महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग रचाई शादी, खूब हो रहे इन दोनों के प्यार के चर्चे

महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह ने सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ अलीगढ़ के एक मैरिज होम में 6 जून को शादी कर ली। यह शादी चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में की गई है। इनकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। रजनी सिंह तेज तर्रार महिला दारोगा मानी जाती हैं। वे शहर में जसवंतनगर थाना के अलावा सिविल लाइन थाना में भी तैनात रही हैं। कोरोना काल में उन्होंने स्टेशन बजरिया पर अहम भूमिका निभाई थी। इस समय वे महिला थाना अध्यक्ष के रूप में तैनात हैं।

महिला दरोगा ने सिपाही संग रचाई शादी

रजनी सिंह हाथरस की रहने वाली हैं जबकि नरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। नरेंद्र सिंह इस समय सिविल लाइन थाना में तैनात हैं। 6 जून को अलीगढ़ के एक मैरिज होम में दोनों परिवार के चुनिंदा लोगों के बीच शादी संपन्न हुई। दोनों के फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि रजनी सिंह व नरेंद्र सिंह की शादी 6 जून को हो गई है। वे 15 दिन की छुट्टी लेकर गई हैं। नरेंद्र सिंह सिविल लाइन थाना में तैनात हैं। शादी परिवार की सहमति के बाद की गई है।

दोनों अपने अपने काम के लिए खूब चर्चा में रहते थे

महिला थाना प्रभारी के रूप में रजनी सिंह महिला उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं. रजनी सिंह से शादी करने वाले सिपाही नरेंद्र सिंह इटावा के सिविल लाइन थाने मे लंबे समय से तैनात हैं. नरेंद्र अपने कामकाज के प्रति बेहद ही गंभीर माने जाते हैं. उनके काम करने के तौर तरीकों की हर पुलिस अधिकारी तारीफ करता है. सिविल लाइन थाने के प्रभारी मोहम्मद कामिल बताते हैं कि सिपाही नरेंद्र सिंह और दरोगा रजनी सिंह 6 जून को विवाह बंधन मे बंध गये हैं. दोनों अब एक नई पारी की शुरूआत करेंगे.

Leave a Comment