दलसिंहसराय : देवर के साथ मायके जा रही महिला का डैनी चौक पर रोड ऐक्सिडेंट में मौत

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक समीप एनएच 28 पर शुक्रवार की सुबह देवर के साथ बाइक से मायका जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वैशाली जिला के जंदाहा स्थित ससुराल से अपने देवर के साथ बाइक से बेगूसराय के तेघरा स्थित मायका जा रही थी। इस क्रम में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान वैशाली के जंदाहा निवासी सुशील राय की पत्नी बबिता देवी (45) के रूप में हुई है। बाइक चला रहे देवर मुन्ना कुमार ने बताया की पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया। जिससे पीछे बैठी भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

बच्चों के मुंडन में जा रही थी मायके

स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद भाभी को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना ने बताया की भाभी को तेघरा के बाद बेगूसराय जाना था। जहां इनकी भतीजी के बच्चों का मुंडन होना था। लेकिन रास्ते में घटना घटित हो गई। इधर घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment