दहेज में कार के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी

पश्चिमी चंपारण:- जिले के बगहा चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी नादवा पंचायत के नादवा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने की मामला प्रकाश में आया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि नवविवाहित महिला की हत्या मामले में मृतका के पति व हरी नादवा पंचायत के उप मुखिया को गिरफ्तार कर हत्या के संबंध में पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गला पर जख्म प्रतित हो रहा है। जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना के कारणों की खुलासा हो पायेगा। मृत महिला के पिता वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली निवासी भोला साह ने बताया कि 5 फरवरी को हरदी नादवा गांव के स्व नंदलाल साह के पूत्र अनिल साह के साथ इनकी पूत्री प्रियंका की शादी हुई थी। अनिल साह वर्तमान में हरदी नादवा पंचायत के उप मुखिया हैं। शादी के बाद से ही दहेज में बकाया के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। तथा दहेज को लेकर प्रियंका को हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। मृत महिला के परिजनों का आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दिया है। हालांकि पुलिस ने हत्या कांड मामले में पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

चार पहिया गाड़ी की डिमांड मे चली गई नवविवाहिता की जान

मृत महिला प्रियंका की शादी 5 मई को हिन्दू रिति रिवाज व धुमधाम के साथ वर वधुओं ने अग्नि की सात फेरे लिये थे। तथा ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों से दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। अचानक बुधवार की रात उन्हें सुचना मिली की बेटी की तबियत खराब है।

नौ लोगों के विरुद्ध कराई गई एफआईआर दर्ज

मृत नवविवाहित महिला के परिजनों ने गला दबा कर हत्या करने के आरोप में ससुराल पक्ष के नव लोगों के विरुद्ध चौतरवा थाना मे एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में हरदी नादवा पंचायत के उप मुखिया सह मृतका के पति अनील साह समेत नव लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment