शिक्षक ने छात्रा के साथ 6 साल तक किया दुष्कर्म, शादी के बाद भी किया सेक्स की डिमांड न कहने पर वीडियो पति को भेजा

छात्रा की शादी के बाद भी ट्यूशन टीचर ने संबंध के लिए दबाव डाला; इनकार पर पति को भेजा अश्लील वीडियो

मुजफ्फरपुर में एक ट्यूशन टीचर (28) अपनी छात्रा (20) के साल 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। शिक्षक ने अश्लील वीडियो भी बनाया जिसके बाद वो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। वो उसे बार-बार अपने साथ संबंध बनाने के लिए कहने लगा। लड़की की शादी होने के बाद भी वो नहीं माना। उसने उसे वहां भी परेशान करना शुरू कर दिया। वो बार-बार उसे संबंध बनाने के लिए फोर्स करने लगा। वो नहीं मानी तो उसके पति के फोन पर अश्लील वीडियो भेज दिए। जिसे देखकर उसके पति के होश उड़ा गए।2021 में हुई थी लड़की की शादी

अश्लीता वीडियो बनाया

मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शिक्षक ने पहले तो उसने झांसा देकर, डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर उसकी अश्लील तस्वीर और वीडियो भी बना लिया। इसके जरिए 6 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। साल 2021 में छात्रा की शादी दूसरे लड़के से हो गई।

ट्यूशन टीचर ने अपने ही छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

ये बात ट्यूशन टीचर सुजीत कुमार को नागवार गुजरी। उसने कॉल करके छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। उस पर फिर से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लेकिन, छात्रा इसका विरोध करने लगी। इसी तरह करके कुछ महीने बीत गए।मिन्नतें करती रही लेकिन नहीं माना आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। वह लोक-लाज और अपनी इज्जत का हवाला देकर उसे मनाती रही। लेकिन, उसने पीड़िता की नहीं सुनी। जब छात्रा ने उसके साथ संबंध बनाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया तो उसने अश्लील वीडियो और तस्वीर उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया।

अश्लील वीडियो छात्रा के पति को भेजा

शादी टूटने की कगार पर पति ने वीडियो देखा और दंग रह गया। उसने आपत्ति जताई। पीड़िता अपने मायके आ गई। अपने परिजन को पूरी बात बताई। अब उसका रिश्ता टूटने के कगार पर है। उसने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सुसाइड कर लेगी। इसके अलावा उसके पास अब और कोई रास्ता नहीं बचा है।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी की गई पीड़िता और उसके पिता ने सोमवार शाम महिला थाना में पहुंचकर न्याय और कार्रवाई की फरियाद लगाई है।

थाना में आवेदन दिया गया है। थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का भी बयान दर्ज किया जाएगा। उसके पिता के बयान पर केस दर्ज हुआ है।2015 में पढ़ाता था ट्यूशनपीड़िता के पिता ने बताया कि साल 2015 में उनकी बेटी आठवीं क्लास में थी। आरोपी उनके गांव का रहने वाला है। पढ़ने लिखने में अच्छा था और ट्यूशन भी गांव में पढ़ाता था। उन्होंने उसी से अपनी बेटी की ट्यूशन लगवा दी। इसी दौरान उसने छात्रा को अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ जबरन संबंध बनाया। फिर उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली। इसी के जरिए ब्लैकमेल कर उसके साथ 6 साल तक संबंध बनाता रहा।

1 thought on “शिक्षक ने छात्रा के साथ 6 साल तक किया दुष्कर्म, शादी के बाद भी किया सेक्स की डिमांड न कहने पर वीडियो पति को भेजा”

Leave a Comment