चैती छठ महापर्व : पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, व्रतियों ने दिया उगते सूरज को अर्ध्य

बिहार में धूमधाम से चैती छठ मनाया गया। लोक आस्था के महापर्व को लेकर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रही है। छठ व्रती भगवान भास्कर को प्रसन्न करने के लिए निर्जला व्रत कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य की पूजा की। कार्तिक मास की तरह ही अत्यंत नियम निष्ठा विधि विधान के साथ चैती छठ के अवसर पर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर अर्घ्य दिया गया।

गोपालगंज में भी कुछ लोगों द्वारा घरों में ही सुरसुप्ता बनाकर सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया। शुक्रवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर चार दिवसीय चैती छठ का समापन किया गया। इससे पूर्व मंगलवार को नहाए-खाए के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हुई। नहाय खाये के साथ शुरू हुई लोक आस्था के इस महापर्व में व्रतियों द्वारा खरना के दौरान छठी मैया के लिए रोटी खीर और केले का प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना मांगी।बुधवार को छठ महापर्व के निमित्त फलों एवं पकवानों के लिए अन्य सामग्रियों की खरीदारी की गई।

छठ महापर्व मना रहे परिवारों ने श्रद्धा आस्था एवं उत्साह के माहौल में पर्व मनाया। पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी के कारण छठ व्रती अपने घरों में ही अनुष्ठान कर भगवान सुर्य को अर्घ दिए लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होने पर एक बार फिर छठ घाट गुलजार हो गए। छठ गीतों से पूरा महौल भक्तिमय रहा।

भागलपुर में छठ पूजा

लोक आस्था का महापर्व छठ चैती छठ पूजा को लेकर भागलपुर जिले के सुलतानगंज मे चैती छठ की पहली अर्घ्य सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम मे छठव्रतियों ओर श्रद्धालुओं की भीड गंगा घाट पर उमड पड़ी । महिलाएं चैती छठ पर्व मनाने के लिए बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों से काम छोड़कर अपने घर आकर चैती छठ मनाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, महिला श्रद्धालु ने बताया कि चैती छठ पूजा मनाने के लिए उत्तरवाहिनी गंगा अजगैविनाथ धाम पहुंचे हैं। भगवान हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इनपुट :- दैनिक भास्कर

Leave a Comment