समस्तीपुर:- उजियारपुर में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, घर में खुशी का माहौल

Samastipur :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर पीएचसी में सोमवार को एक गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा सभी सुरक्षित हैं। ग्रामीण इलाकों में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई।

आपको बताते चले की उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चकसिराय वार्ड संख्या-6 निवासी उपेंद्र राम की 20 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर उजियारपुर PHC में नॉर्मल डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। जहां महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जो की तीनों बच्चा लड़का ही है।


एक साथ दिया तीन बच्चों का जन्म

जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे लड़के है और वहीं तीनो पूरी तरह स्वस्थ भी बताया जा रहा है। उजियारपुर पीएचसी से वहीं बेहतर इलाज के लिए जच्चा-बच्चा को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक साथ तीन बेटे के जन्म लेने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं लड़की के ससुराल घटहो में इसकी जानकारी मिलने के बाद वहां भी परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इसको लेकर महिला के पति राजीव राम का कहना है कि कोई एक बेटे के लिए जगह-जगह मन्नत मांगता है, उसे तो भगवान की कृपा से एक साथ तीन बेटा मिला है।

Leave a Comment