अपाची गाड़ी का लालच देकर जीजा ने साले को करवा दिया पकड़ौआ ब्याह

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पकड़ौआ ब्याह का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमे लड़का और लड़की को मंदिर में शादी कराया जा रहा है। शादी से लड़का थोड़ा भी खुश नही है ऐसा वीडियो देखने से लगता है। जी हां आपने भी वीडियो जरूर देखा होगा सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चा में भी घटना समस्तीपुर जिला का है जहां एक लड़का को पकड़ौआ ब्याह करवा दिया गया है। आपने इससे पहले भी बिहार में पकड़ौआ ब्याह का मामला जरूर सुना होगा जिसमे लड़का की जबरदस्ती विवाह कर दिया जाता है ये कोई नई बात नहीं है बिहार के लिए क्योंकि यह बहुत पहले से चली आ रही है बीच में काफी कम गया था लेकिन अब यह फिर से शुरू हो गया है और बीते सप्ताह तो कई पकड़ौआ ब्याह का विडियो भी देखने को मिला।


आज हम बात करने वाले हैं जिस पकड़ौआ ब्याह की वह घटना समस्तीपुर जिले का है जहां एक लड़का अपनी बहन को उसके ससुराल पहुंचाने जाता है वहां उसे पकड़ कर शादी करा दिया जाता है यानी की पकड़ौआ ब्याह करा दिया जाता है लड़का शादी से बिलकुल खुश नही दिखाता और लोग उसे जबरदस्ती उसे लड़की को माला पहनाने को कहते है और शादी करवा देते है।


बताया जा रहा है की लड़का का जीजा पहले उसे अपाची बाइक का लालच दिया और फिर उसे तैयार करवा लिया लोगो ने कहा कि लड़का को उसके जीजा ने अपाची बाइक का लालच दिया फिर उसे गाड़ी दिखाने के लिए के गया और जब तक लड़का सब बात को समझता यहां शादी की तैयारी हो चुकी थी और जैसे ही वह मार्केट से बहन के घर आया लोगो ने उसे पकड़ कर पकड़ौआ ब्याह कर दिया। लड़का को जबरदस्ती कर लड़की को माला पहनवाया गया और वही लड़की चुप चाप लड़के के साथ खड़ी नजर आई। वीडियो में साफ दिखता है लड़का कभी नाखुश है।

लड़का समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय के साठा का रहने वाला युवक विनोद कुमार (लड़का) है ग्रामीणों का कहना है कि लड़का जब भी बहन के घर आता था वह लड़की से मिलता जुलता था और दोनों के बीच काफी दिनों से प्यार था और दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से जानते थे। इसलिए दोनों की शादी करवा दिया गया। वीडियो में लड़का कहता है की मेरा घर परिवार है पिता है हमको ये शादी मंजूर नहीं है फिर भी इन लोगों ने जबरदस्ती शादी करवा दिया।

घटना के बाद लड़की अपने घर पर ही है और लड़का विवाह से खुश नहीं होने के कारण ले जाने को तैयार नहीं है शादी के बाद लड़का लड़की के परिजन आपस में ही मामले को खत्म करने की बात कर रहे हैं।

Leave a Comment