रांची की कशिश गुप्ता को गूगल में हुआ चयन, गूगल ने दिया 46 लाख का पैकेज !

Ranchi :भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची (IIIT, Ranchi) महामारी के बावजूद 2018-2022 बैच के छात्रों ने विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों से कई प्लेसमेंट ऑफ़र (Placement Offer) प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है। ट्रिपल आईटी रांची (Triple IT Ranchi) ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए शत प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट (Placement) प्राप्त किया। इस शैक्षणिक वर्ष में प्लेसमेंट कार्यक्रम के लिए पंजीकृत (Registered for Placement Program) कुल 91 में से 72 छात्रों को सिंगल प्लेसमेंट ऑफर (Single Placement Offer) मिला, जबकि अब तक कुल प्लेसमेंट और इंटरशिप ऑफर (Internship Offer) 104 है।

IIIT रांची से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में कर रही है बीटेक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा, कशिश गुप्ता को हाईएस्ट पैकेज 46 लाख का सालाना ऑफर गूगल मे मिला है। इसके अलावे कशिश गुप्ता के पास 24 लाख और 25 लाख के पास दो और ऑफर गोल्डमैन और अमेजन से है।

कशिश गुप्ता 8वें सेमेस्टर में है, जो आईआईआईटी रांची से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक कर रही है। कशिश का सीजीपीए 9.43 (6वें सेमेस्टर तक) है।

सफलता का श्रेय अपने परिवार और विशेष रूप से अपने बड़े भाई को
उसका कहना है कि हर सीएस इंजीनियर की तरह उसका भी सपना किसी दिन गूगल में नौकरी पाने का था, और उसके लिए उसने पहले वर्ष से ही कड़ी मेहनत की। उसने प्रतियोगी कोडिंग की लेकिन शिक्षाविदों और व्यक्तित्व विकास के महत्व को कभी नजरअंदाज नहीं किया, और लगातार बने रहने के कारण आखिरकार गूगल से एक प्रस्ताव मिला। इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और विशेष रूप से अपने बड़े भाई अवीक गोयल को देना चाहती, जो पहले दिन से उसके गुरु और मार्गदर्शक रहे हैं।

अभिषेक अमन को एनवीडिया से इंटर्नशिप ऑफर
वही कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र अंकित राज का चयन इंटुईट मे 33 लाख और प्रोडक्टिव मे 25 लाख सालाना पर हुआ है। जबकि प्रशांत ठाकुर को को 25 लाख सालाना का ऑफर एडोब मे मिला। अभिषेक अमन को एनवीडिया से इंटर्नशिप ऑफर मिला।

ये कंपनियां वर्चुअल ऑनलाइन प्लेसमेंट में

वर्चुअल ऑनलाइन प्लेसमेंट के लिए आने वाली कुछ कंपनियों में गूगल, एनवीडिया , गोल्डमैन सक्स, ऐमज़ॉन,जंगल वर्क्स सहित ऐसी दर्जनों कंपनिया हैं।

इनपुट :- झारखंड लाइव

Leave a Comment