बड़ी खबर:- समस्तीपुर में राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से सामने आई है। जहां राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव उसके घर से 500 की दूरी पर बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विजय महतो पिता फूलो महतो (40 साल) बताया गया है। रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पूरब पंचायत के खैरा गांव के रहनेवाले थे। लाश मिलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

बताया गया कि विजय महतो पैक्स अध्यक्ष होने के साथ साथ पास के गोविंदपुर और खैरा गांव के बीच स्टेट बैंक का सीएसपी सेंटर भी संचालित करते थे। उनका शव भी सीएसपी सेंटर के पास ही बरामद किया गया। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

राजद नेता की गला रेतकर हत्या इलाक़ में हरकंप

बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो अपने पैक्स गोदाम ऑफिस के लिए देर शाम निकले थे। नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिले ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि बीती रात एवं अहले सुबह के बीच ही किसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी है।

Also read:- समस्तीपुर:- दलसिंहसराय के मुख्तियारपुर सालखन्नी में करंट लगने से युवक की मौत, घर में छाया मातम का माहौल

फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग पुलिस के वरीय पदाधिकारी की आने की मांग। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Comment