समस्तीपुर में पुलिस ने जहरीली शराब कांड में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले में बीते दिन हुए जहरीली शराब से कांड में मौत मामले में प्रभारी थाना अध्यक्ष की निलंबन के बाद अब पुलिस की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

समस्तीपुर जहरीली शराब कांड में 3 लोग गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में जहरीली शराब कांड में 5 लोगों पर नाम दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 3 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हथौड़ी कांड की प्राथमिकी मृतक प्रभात भारती के चाचा बिंदु मंडल के फर्द बयान पर दर्ज की गई थी।

इसमें बल्लीपुर गांव निवासी नामजद अभियुक्त राज कुमार कमिति, नीतीश कुमार एवं सत्तो मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और दो नामजद अभियुक्त की मृत्यु हो चुकी है। दर्ज प्राथमिकी में बिंदु मंडल ने अपने फर्द बयान में कहा शादी समारोह में खाया पिया उसी दौरान सभी की तबीयत बिगड़ी गैर इरादतन हत्या की आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान आगे चल रही है।

Leave a Comment