बिहार के मुसलमान भी कर रहे हैं छठ का व्रत, जानिए छठी मैया से किस चीज की अरदास कर रहे हैं मुसलमान

भगवान सूर्य की आराधना का छठ पर्व सोमवार से शुरू होने जा रहा है। पूर्वांचल और बिहार में छठ पर्व की काफी धूम रहती है. बिहार के अनेक इलाकों में हिंदू महिलाओं के साथ ही अनेक मुस्लिम महिलाएं भी छठ का व्रत रख रही हैं और छठी मैया से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं. बिहार में अनेक ऐसे मुसलमान है जो छठ पर्व धूमधाम से मना रहे हैं।

नरगिस बानो छपरा की रहने वाली हैं। वार्ड मेंबर हैं शहर की। पिछले 10 साल से छठ की पूजा अपने तरीके से करती आ रही हैं।छठ के दोनों अर्घ्य के दिन तब तक भूखी रहती हैं, जब तक सूर्य को अर्घ्य न दे दिया जाए। सपरिवार छठ घाट जाती हैं और अपने तरीके से करती हैं सूर्य को प्रणाम। नरगिस की दादी भी छठ पूजा किया करती थीं।

बिहार में छठ का व्रत करने वाली मुस्लिम महिलाओं की तादाद है काफी ज्यादा

बिहार की कई मुस्लिम महिलाएं इसलिए छठ की पूजा करती हैं, क्योंकि उन्होंने संतान के लिए छठी मैया से मन्नत मांगी थी और वह पूरी हो गई.नरगिस अकेली मुसलमान महिला नहीं, जिनकी आस्था छठ में है। बिहार के अलग-अलग इलाक़ों में ऐसी मुस्लिम महिलाएं और ऐसे परिवार बड़ी संख्या में मिल जाएंगे। 

छठ पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को मनाया जाता है। सुहागिन स्त्रियां और पुरुष छठ व्रत रखते हैं। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक छठ पर्व मनाया जाता है।इस अनूठे पर्व की यह एक बड़ी खूबी है कि इसमें जात-पात और धर्म का भेद मिट जाता है।

Input- online media

Leave a Comment