दलसिंहसराय मनोकामना मंदिर में नवरात्र में चढ़ा साड़ी गरीबों के बीच बांटा गया।

दलसिंहसराय:- दलसिंहसराय के मेन बाजार स्थित माता मनोकामना मंदिर में नवरात्र के दौरान माता को चढ़ावा में भक्तों द्वारा चढ़ाया गया साड़ी गरीबों के बीच बांटा गया।

आपको बता दे कि दलसिंहसराय का मनोकामना मंदिर काफी प्रसिद्ध है लोगों को मानना है कि जो भी भक्त यहां सच्चे दिल से माता के दरबार में आते है माता उनकी मनोकामना पूरी करती है।

मनोकामना मंदिर में माता का प्रतिमा हमेशा रहता है और भक्त सालो भर माता के दरबार में आते रहते हैं।

स्थानीय मनोकामना मंदिर द्वारा नवरात्रि पूजा के दौरान मंदिर पर माता के चढ़ावे में चढ़ी साड़ियों को आस-पड़ोस के गरीब व असहाय महिलाओं के बीच पूजा समिति के सदस्यों द्वारा वितरित किया गया। लाभान्वितों में रामा देवी, तेतरी देवी, सुशीला देवी, अशोक साह, मुन्नी देवी, धर्मशीला देवी, आशा देवी, हीरा देवी, सुनीता देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। मौके पर समिति के अध्यक्ष हरिओम प्रसाद, उपाध्यक्ष सुनील कुमार बमबम, पुजारी राधारमण पाठक, चंदन प्रसाद, विनोद कुमार प्रसाद, जगन्नाथ प्रसाद, अनिल सोनी, राजीव प्रकाश, हेमन्त कुमार चौधरी मुन्ना, गौरव कुमार भानु, रविन्द्र कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment