समस्तीपुर:- नम आंखों से गांववालों ने दिया शहीद संजय को अंतिम विदाई

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह सीमा सड़क संगठन विभाग में कार्यरत कर्मी संजय कुमार रजक को अंतिम विदाई दी गयी। अंतिम विदाई के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व जिला पुलिस बल के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। कर्मी के एकलौते पुत्र राहुल कुमार ने मुखाग्नि दी। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। वे अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सिंघिया खुर्द निवासी संजय कुमार रजक 2001 में सेना के सीमा सड़क संगठन विभाग में ज्वाइन किया था। इन दिनों वे हिमाचल प्रदेश में कार्यरत थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक मौत हो गई। जिसके बाद उनके पार्थिक शरीर को बुधवार को पटना लाया गया। जिसके बाद उनके शरीर को तिरंगे में लपेट कर उनके घर सिंघिया खुर्द भेजा गया।

सैनिक का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी बेबी कुमारी व दोनों बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों का कहना था की सैनिक काफी शांत व सहनशील व्यक्ति थे। जब भी छुट्टी पर घर आते गांव के सभी लोगों से एक बार मुलाकात जरूर करते थे ।

Leave a Comment