गांधी जयंती पर कांग्रेस में शामिल हो सकते है कन्हैया कुमार, मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

गांधी जयंती पर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं कन्हैया, बिहार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी :

महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर को कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार। कांग्रेस में उनके जाने की चर्चा पिछले एक पखवाड़े से है। कन्हैया कुमार के साथ गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी के भी कांग्रेस में जाने की चर्चा है।

कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने की स्थिति में बिहार में कांग्रेस को युवा चेहरा मिलेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पिछले दिनों कन्हैया कुमार की मुलाकात हुई थी।

सूत्रों के अनुसार कन्हैया और जिग्नेश को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल मध्यस्थता कर रहे हैं। हालांकि 16 सितंबर को कन्हैया कुमार के कांग्रेस में जाने की खबर को भाकपा के महासचिव डी. राजा ने खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि कन्हैया पूरी मजबूती के साथ पार्टी के साथ जुड़े हैं। वे वाम विचारधारा से ओतप्रोत हैं।

Leave a Comment