बिन शादी के नाबालिग लड़की ने दिया बच्चें का जन्म, गाँव के एक लड़के पर लगाया यौन शोषण का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [अंगद सिंह] :- समस्तीपुर में बिन ब्याही मां बनी एक युवती ने बच्चे को जन्म दिया है। मामला दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल का है जहां अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शनिवार को पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पता चला की लड़की सात माह की गर्भवती थी। जिसके बाद लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया।

स्वजनों ने बताया कि गांव के ही मदन राय के पुत्र धीरज कुमार ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाया। ये बात लड़की ने अपने स्वजनों को बताया। इधर अस्पताल के चिकित्सकों ने लड़की और बच्चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Also Read:- लोजपा सांसद चिराग पासवान ने किया दावा, बहुत जल्द गिर जाएगी नीतीश सरकार

वहीं सूचना पर दलसिंहसराय की पुलिस भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर पीड़िता और उसके परिजनों का बयान लिया। इसके बाद केस दर्ज करने से मना करते हुए कहा कि पीड़िता को समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है इसलिए अब केस समस्तीपुर में ही महिला थाना में दर्ज किया जाएगा हम कुछ नहीं कर सकते।

Leave a Comment