प्यार में पागल मजनू बन गया IPS अफसर, थानेदार को फोन कर बोला- मेरी शादी करवाओ

जमुई: प्यार में लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। ये तो आपने अब तक देखा और सुना होगा। पर बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है। अररिया जिले का एक मजनू प्‍यार में इस कदर पागल हो गया की वह सीधे आइपीएस अफसर ही बन बैठा। असली नहीं, नकली वाला। लेकिन उकसा तेवर और हनक असली से कम नहीं था।

दरअसल, अररिया जिला के बतरबाड़ी गांव के असरफ अली उर्फ राजा की शादी साल भर पहले झाझा में तय हुई थी। शादी के बाद लड़का और लड़की आपस में बातचीत करने लगे। दो-तीन महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। लेकिन इस बीच लड़की पक्ष को लड़का और उसके परिवार वालों का व्यवहार ठीक नहीं लगा और रिश्‍ता तोड़ दिया। इससे लड़का नाराज हो गया। उसने उसी लड़की से शादी के लिए कई जतन किए। यहां तक की सीने पर ब्‍लेड चलाते हुए वीडियो तक भेजी और जान देने की धमकी दी। लेकिन इतने से भी जब बात नहीं बनी तो गंदी हरकत करने लगा। लड़की के वाटसएप पर गंदी तस्‍वीर और वीडियो भेजना, फोन काल करने का सिलसिल शुरू कर दिया।

एसपी और थानेदार दोनों रहे परेशान

लड़की को परेशान करने से जब बात नहीं बनी तो असरफ अली उर्फ राजा जमुई का एसपी बन गया। इसके लिए उसने फोन में एक एप डाउनलोड किया और उसमें जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल का सरकारी नंबर डाला। इसके बाद एसपी बनकर झाझा थानेदार को फोन किया और लड़की पक्ष पर चार घंटे के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लेकिन थानेदान जब लड़की वालो के घर पहुंचा तो उसे मामला झूठा प्रतीत हुआ। इसके बाद उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद असरफ अली ने रात में थानेदार को फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। साथ ही एसपी को भी थानेदार के सरकारी नंबर से फर्जी काल कर गालियां दीं।

इस तरह मामले की सच्‍चाई आई सामने

इस बीच जब मामले की सच्‍चाई जानने के लिए पुलिस लड़की वाले के घर पर गई। घर वालों ने युवक के बारे में सबकुछ बता दिया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसआइ वीरभद्र सिंह के नेतृत्‍व में एक टीम अररिया भेजी गई। टीम ने होटल में छापेमारी कर युवक को गिरफतार किया। यह जानकारी एएसपी अभियान सुधांशु कुमार और एसडीपीओ सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्‍होंने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। उसके ऊपर झाझा थाने में तीन केस दर्ज किए गए हैंं।

Leave a Comment