क्या बिहार में बनने जा रही है तेजस्वी यादव की सरकार….?

बिहार की राजनीतिक मे कब क्या हो जायेगा यह कहना बहुत ही मुश्किल है. इसलिए बिहार की राजनीतिक पर पुरे देश की नज़र बनी रहती हैं, अभी बिहार की राजनीतिक मे हलचल मचा हुआ है कुछ लोगों का ऐसा मानना है की बिहार में जल्द ही नई सरकार आने वाली है लेकिन इस बात मे कितनी सच्चाई है ये तो अभी नही कहा जा सकता हैं लेकिन अगर ऐसा होता है तो शायद नीतीश कुमार को अपनी कुर्सी खोना पर सकता हैं!

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे

कल ही नीतीश कुमार के पार्टी जदयू के पूर्व MLA महेश्वर सिंह ने जदयू को छोड़ राजद का दामन थाम लिए जिन्हे RJD के तेजस्वी यादव ने सदस्यता ग्रहण करवाई महेश्वर सिंह ने राजद मे शामिल होने के बाद पत्रकार ने उनसे पूछा की आपकी आगे की क्या रणनीति हैं तो उन्होंने साफ साफ कहां की हर हाल मे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है चाहे उसके लिए हमें जो भी करना परे!

Also Read:- क्या बिहार में गिर जायेगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार..? जानिए

आपको बता दे की बार बार तेजस्वी यादव द्वारा कहा जा रहा है कि बिहार में जल्द ही हमारी सरकार आ रही है और ये की जदयू के बहुत से MLA हमारे संपर्क में है इससे यह कयास लगाया जा सकता हैं कि बिहार की राजनीतिक मे कुछ हो सकता हैं!

आपको बता दे की नीतीश कुमार के अपने ही Mla अभी नाराज चल रहे हैं जैसा कि आप सभी जानते है की कल ही नीतीश कुमार के एक मंत्री ने इस्तीफ़ा देने की बात कही हैं. मंत्री मदन सहनी ने कल कहा है की वह इस्तीफ़ा दे रहे हैं क्योकि नीतीश कुमार की सरकार से वो खुश नही हैं!

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा नही गिरेगी सरकार

आपको बता दूँ की कुछ दिन पहले अपने पार्टी का विलय कर जदयू मे शामिल हैं RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने यह बयान दिया था की RJD के कई विधायक हमारे संपर्क में है इसलिए तेजस्वी यादव यह ख्वाब न देखें की बिहार में नीतीश कुमार की सरकर गिर जायेगी!

आप सभी को क्या लगता हैं बिहार में नीतीश कुमार की सरकार गिर जायेगा या क्या कुछ होगा Comment करके बताए!

1 thought on “क्या बिहार में बनने जा रही है तेजस्वी यादव की सरकार….?”

Leave a Comment