बिहार की लेडी सिंघम लिपि सिंह को मिला फेम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ एसपी की सूची में जगह,गरमाई बिहार की सियासत

Bihar Politics : मुंगेर की पूर्व एसपी लिपि सिंह (IPS LIPI SINGH) को फेम इंडिया (FAME INDIA) की ओर से देश की सर्वश्रेष्ठ एसपी (LIST OF BEST SP) की सूची में जगह देने पर एनसीपी ने विरोध किया है। श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने इसकी निंदा करते हुए सूची से बाहर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद लिपि सिंह का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद भी सर्वश्रेष्ठ एसपी की सूची में शामिल किए जाने का मामला समझ से परे है। एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने सूची से बाहर रखने की अपील की।

प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, दयानंद यादव, मुकेश जायसवाल, मु. तनवीर अख्तर, आजाद शर्मा, रतन सिन्हा, निरंजन गुप्ता, अजय सिन्हा, शंकर यादव, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, वीणा देवी, रुक्मिणी देवी व पप्पू मंडल ने विरोध जताया।

वर्तमान में सहरसा की हैं एसपी

2016 बैच की आइपीएस लिपि सिंह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। अभी वह सहरसा की एसपी है। अब तक वह कई मामलों में चर्चा में आ चुकी हैं। लिपी सिंह के पति सुहर्ष भगत आइएएस अफसर (IAS SUHARSH BHAGAT) हैं। वो वर्तमान में बांका के जिलाधिकारी हैं। साथ ही उनके पिता आरसीपी सिंह जदयू के राज्यसभा सदस्य हैं।

Also Read:- बिहार में महिला से 6 लोगों ने किया बलात्कार, पति के मोबाइल पर पहुंचा गैंगरेप का वीडियो, उड़ गए होश

मुंगेर गोलीकांड के बाद उठे कार्यशैली पर सवाल

दुर्गापुरा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिछले साल पुलिस से हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस झड़प में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। इस कांड में पुलिसिया कार्रवाई पर कई तरह के सवाल उठे थे। लाठीचार्ज से लेकर फायरिंग में घायलों और मृतकों का मामला तब काफी तूल पकड़ लिया था। सवाल उस समय की तत्कालीन पुलिस कप्तान लिपि सिंह पर उठे थे। इसके कुछ दिनों के बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया था। इस मामले को लेकर तब राजनीति काफी गरमा गई थी।

1 thought on “बिहार की लेडी सिंघम लिपि सिंह को मिला फेम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ एसपी की सूची में जगह,गरमाई बिहार की सियासत”

Leave a Comment