भूमि विवाद दो पक्षो में हुई गोलीबारी, तीन जख्मी

नवादा:- नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना घटी। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे की है। इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई वीरेन्द्र पासवान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

बताया जाता है कि घटना में एक व्यक्ति को गोली पैर में लगी है, वही एक महिला को गड़ासा से हाथ काट दिया गया है। उसका हाथ का दाहिना कलाई अलग हो गया है। इसके अलावा एक लड़की का सिर फटा है।

Also Read:- बहन के डोली के साथ उठी भाई की भी अर्थी, पूरे गाँव में छाया मातम

मिली जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी विशेश्वर चौहान का 46 वर्षीय पुत्र श्री चौहान, हाथ कटा महिला फौदारी चौहान का 45 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी तथा फौदारी चौहान की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी का सिर फटा हुआ है। जख्मी अवस्था मे इलाज के लिए सीएचसी नारदीगंज में भर्ती कराया गया।

भूमि विवाद में हुआ गोलीबारी

वही मामले के सूचना मिलते ही एसआई श्याम कुमार पांडेय सीएचसी पहुँचकर जख्मी व्यक्ति से मिलकर घटना की जानकारी लिया। घटना के पीछे पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद बताया जा रहा है। यह विवाद गांव के निरंजन चौहान बनाम दिलीप चौहान, कमलेंन चौहान समेत अन्य के बीच हुआ। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया मामले की जानकारी मिली है। पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया है। अभीतक किसी भी पक्ष से आवेदन नही आया है। आवेदन मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment