स्टेज पर अचानक बेहोश हो गई दुल्हन, दूल्हे ने शादी से किया इनकार…

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक शादी में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन स्टेज पर ही बेहोश हो गई। वहीं दूल्हे ने दुल्हन पर भूत बाधा का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबकि मैनपुरी के नवीगंज से देवेंद्र पुत्र धर्म सिंह कठेरिया जगतपुर गांव में बुधवार रात बारात लेकर आया था। भीषण गर्मी व प्यास के चलते दुल्हन को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी।

Also Read:-

बिहार में बन रहा देश का सबसे लंबा पुल, 20 किमी लंबा गंगा पथ पर तेजी से हो रहा काम

बिहार को मिला नया NH, बछवाड़ा-हाजीपुर के बीच बनेगा 4 लेन रोड, बेगुसराय-समस्तीपुर वालों को तोहफा

लड़की पक्ष ने दर्ज कराई पुलिस में सिकायत

यह नजारा देखकर दूल्हे के बहनोई लालू निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भड़क उठा। उसने कहा कि बीमार लड़की से शादी करवाई जा रही है। उसे पहले ही पता था कि लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। मौका पाकर दूल्हा व बाराती भाग निकले।

Demo photo

वहीं वधूपक्ष ने दावा किया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस लौट गई। दुल्हन के पिता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।

Leave a Comment