समस्तीपुर में शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी ट्रक से टकराई, हादसे में दुल्हन सहित दो की मौत

SAMASTIPUR : निकाह लाल जोड़े में सजी दुल्हन शगुफ्ता विदाई के बाद पति के साथ ससुराल जा रही थी। सामने आनेवाली जिंदगी के ख्वाब थे। लेकिन, यह ख्वाब विदाई के कुछ मिनटों बाद ही चकनाचूर हो गए। एक तेज रफ्तार ट्रक इन सपनों को कूचलती हुई निकल गई। जिसमें दुल्हन शगुफ्ता की मौत हो गई, वहीं शेरवानी पहने उसका शौहर अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

हादसा समस्तीपुर जिले व मुजफ्फरपुर सीमावर्ती क्षेत्र में हुआ।जिसमें नवदंपत्ति सहित चार लोग जख्मी हो गए।वहीं इस हादसे में दुल्हन सहित एक अन्य की मौत की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि बेसी औराई जिला मुजफ्फरपुर से  साजिद हुसैन  की बारात बेगूसराय गयी थी। निकाह के बाद दुल्हन शगुफ्ता परवीन को विदाई करा औराई के लिए लौट रहे थे। इसी बीच एनएच28 पर बलिगांव थाना व बंगरा थाने के बीच में ट्रक से टक्कर हो गयी। जिसमे एक कि मौत हो गयी।



वहीं दूल्हा दुल्हन व शाला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।दूल्हा दुल्हन की हालत नाजुक बनी हुई है।जिसे डॉक्टर ने रेफर कर दिया है ।मुजफ्फरपुर जाने के दौरान रास्ते मे दुल्हन की भी मौत हो गयी।

Leave a Comment