ससुराल पहुंची दुल्हन ने दरवाजे पर तोड़ा दम

??????????:- स्थानीय सोहसराय थाना क्षेत्र के बंधु बाजार मोहल्ले में उस समय कोहराम मच गया जब विवाह होकर आयी दुल्हन गाल सेंकाई के रस्म के बाद दरवाजे पर हीं दम तोड़ दी। ससुराल वालों ने तत्काल विवाहिता को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिस कार से दूल्हा-दुल्हन विदा होकर आई थी उसी कार से मृतक दुल्हन सदर अस्पताल पहुंची। घटना की जानकारी जैसे हीं दुल्हन पक्ष को लगी दूल्हा और दुल्हन परिवारों के बीच कोहराम मच गया।

सोहसराय थाना क्षेत्र के बंधु बाजार मोहल्ले के मनोज पंडित का पुत्र विकास की शादी नवादा के गोपाल पंडित की पुत्री आरती के साथ आज सुबह हुई थी। बीते कल बारात गयी थी। धूमधाम से जयमाला हुआ। सुबह शादी हुई, जिसके बाद विदाई की रस्म अदा की गयी। दूल्हन विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। खुशियों का माहौल था। घर की महिलाएं कार पर डाला लेकर दूल्हे-दुल्हन की गाल सिकाई की रस्म अदा कर रही थीं। उस समय तक दुल्हन ठीक-ठाक नजर आ रही थी। इसके बाद कार से दोनों को उतारकर घर के अंदर ले जाया जाने लगा। इसी बीच दुल्हन बेहोश होकर गिर गयी।

आनन-फानन में उसी कार से लोग दुल्हन को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। साथ में दूल्हा और दुल्हन का भाई भी था। वहां चिकित्सकों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। बाद में चिकित्सकों ने दुल्हन का कोरोना जांच किया, रिपोर्ट निगेटि आया। हालांकि मौके पर मौजूद दुल्हन आरती के भाई ने बताया कि उसकी बहन को पेट में दर्द और उल्टी हो रही थी, लेकिन शादी के समारोह में व्यस्त होने के कारण लोग इसकी सुध नहीं ली। लोगों ने समझा कि शादी विवाह में व्यस्तता को लेकर ऐसा हुआ, लेकिन आज उसके बीच से उसकी बहन चली गयी। दुल्हन के भाई का रो-रो कर बुरा हाल था। मोहल्ले और आसपास के लोग भी यह देखकर अचंभित थे। भला क्या गुजरा होगा उस बाप और मां पर जो आज सुबह अपनी बेटी की डोली विदा की और चंद घंटे बाद सूचना पाकर अर्थी विदा करने पहुंचे।

Leave a Comment