सुपौल में डॉक्टर की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल, क्लिनिक में एक महिला मरीज से कर रहे थे आपत्तिजनक काम

सुपौल: अपने ही निजी क्लिनिक में एक डॉक्टर द्वारा महिला मरीज से आपत्तिजनक कार्य कराए जाने का वीडियो इन दिनों सुपौल में खूब वायरल हो रही है।जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।लोग कहते हैं कि वायरल विडियो में जो डॉक्टर दिखाई दे रहा है वो सुपौल में ही एक अस्पताल में पदस्थापित है।खैर डॉक्टर कौन है इसकी जांच करना विभाग का काम है लिहाजा हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
सेक्स के भूखे इस डॉक्टर की करतूत किसी ने अपने मोबाइल में चुपके से कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया है। दरअसल कोई महिला मरीज डॉक्टर से इलाज करवाने उनके निजी क्लिनिक में आई थी।जहां उस डॉक्टर ने महिला मरीज से ये घिनौना काम करवाया है। चूंकि तश्वीर में डॉक्टर साहब मास्क पहने हुए हैं।लिहाजा लोग इसे हाल की ही तश्वीर मान रहे हैं।

कहते हैं डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। ईश्वर भले ही धरती के हर जीव जंतु के धरती पर आने का समय निश्चित किया हो।पर उनके जान की सलामती इन्हीं धरती के भगवान डॉक्टर पर होती है। शायद इसी कारण आज भी लोग डॉक्टर को धरती के भगवान कहते हैं। पर इस धरती के भगवान कहे जाने वाले एक डॉक्टर की ऐसी घिनौनी तश्वीर वायरल विडियो के सहारे जिसने भी देखा होगा वो ऐसे संस्कारहीन डॉक्टर को बददुआ के अलावा कुछ और नहीं दिया होगा।
वैसे तो आये दिन जिले भर से कुछ डॉक्टर और उनके निजी क्लिनिक की तस्वीरें लोगों के लिए वैसे ही चर्चा का विषय बना रहता है। लेकिन यह जो तश्वीर है। ये डॉक्टर के पेशा को शर्मिंदा कर रही है।

खास बात ये है कि ऐसे डॉक्टर की घिनौनी तश्वीर तीन दिनों से वायरल होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर सकी है। जो लोगों के लिए चर्चा का विषय है ही चिंता का विषय भी बना हुआ है।
इस समय कोरोना काल चल रहा है। लोग कोरोना संक्रमण को लेकर डरे और सहमे हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका आम लोगों के जान की रक्षा के लिए बेहद ही जरूरी हो जाता है। खास कर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी लोगों के लिए जान रक्षक साबित हो रहे हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जान बचा रही है। ऐसे समय मे कहना लाजिमी ये हो जाता है कि जब कुछ ऐसे भी डॉक्टर मरीज की देखभाल करेंगे तो उन मरीजों का क्या होगा। ये सोचने वाली बात है।

वायरल विडियो की तस्दीक कर समुचित कार्रवाई करना विभाग का काम है। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि संबंधित डॉक्टर की पहचान कर वायरल विडियो की सच्चाई की भी जांच करें और इस मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ताकि मरीजों का विश्वास डॉक्टर पर कायम रह सके। दूसरी ओर वायरल विडिओ के सहारे किसी के द्वारा डॉक्टर को नाहक फसाने की भी साजिश हो सकती है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वायरल विडियो की गहराई से जांच कर विडिओ गलत है या सही है दोनो ही स्थिति में इसकी जांच के उपरांत समुचित कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि कोई भी डॉक्टर भविष्य में इस पेशे की आड़ में डॉक्टर के बिरादरी को बदनाम न कर सके। और आम लोगों का भरोसा डॉक्टर पर कायम रहे।
वायरल विडियो और तस्वीर की पुष्टि हम नहीं करते न ही हमारी संस्था।वायरल विडियो में कौन डॉक्टर है इसकी भी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं। इसकी जांच विभागीय स्तर से होने के बाद ही सामने आ पायेगा की विडियो में कितनी सच्चाई है और उक्त डॉक्टर कौन हैं और कहां पदस्थापित है। फिलहाल वायरल विडिओ से चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि पूछे जाने पर जिले के सिविल सर्जन ने कहा कि विडियो देखने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

रिपोर्ट – सुभाष चंद्रा।। Kashish News

Leave a Comment