समस्तीपुर में चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व घास काट रही एक महिला से चाकू के बल पर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को महिला थाने में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही अवधेश यादव उर्फ कारी यादव को आरोपित किया है।

आरोप है कि वह पशु चारा के लिए खेत में घास काट रही थी इसी दौरान कारी नजदीक आकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पहले उसने महिला से मारपीट की गई। बावजूद वह भागने लगी तो कारी ने चाकू के नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

Leave a Comment