अयोध्‍या के राम मंदिर के लिए दान देने में सबसे आगे हनुमान मंदिर पटना

Desk‍- अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर (Sri ram Temple) के निर्माण के लिए दान देने में उनके परम भक्‍त हनुमान जी (Bhakta Hanumanji) सबसे आगे हैं। हम बात कर रहे हैं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर (Patna Hanuman Temple) से मिले पांच करोड़ रुपयों की। हनुमान मंदिर यह राशि पांच सालों के दौरान देगा। पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर ने भी इसके लिए 10 लाख रुपये दान दिए हैं। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के तहत बिहार की अन्‍य कई मंदिर समितियों ने भी झोली खोलकर दान दिए हैं।

राम मंदिर के लिए सर्वाधिक दान पटना से

विदित हो कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान बीते 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चला था। अभियान के तहत संग्रह टोलियों ने गांव-गांव जाकर धन एकत्र किया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में दान देने में सबसे आगे पटना रहा, जहां से 6.25 करोड़ से अधिक की राशि मिली। दानापुर ने अलग से करीब 1.23 करोड़ का दान दिया।

ऐप पर दिखती है कुल जमा राशि

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की तरफ से एक ऐप तैयार किया गया, जिसमें बैंकों से राशि और चेक क्लियर होने के बाद खाते में कुल जमा राशि दिखती है। बिहार में संग्रह टोलियों के जरिए 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रूपये जमा किए गए। जबकि, बैंकों ने 19 करोड़ 55 लाख 62 हजार की गिनती पूरी की है। अभियान के तहत जमा राशि की गिनती और चेक का क्लिरेंस अभी जारी है।

किस जिले से कितना दान, डालते हैं नजर

  • पटना : 7 करोड़ 48 लाख 13 हजार 796
  • भागलपुर : 1 करोड़ 66 लाख 14 हजार 295
  • आरा : 1 करोड़ 11 लाख 52 हजार 056
  • गया : 1 करोड़ 30 लाख 89 हजार 909
  • औरंगाबाद : 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 835
  • रोहतास : 89 लाख 87 हजार 430
  • नालंदा : 87 लाख 47 हजार 348
  • कैमूर : 82 लाख
  • नवादा : 80 लाख, 90 हजार 975
  • बक्सर : 80 लाख 28 हजार 106
  • बांका : 61 लाख 80 हजार 262
  • जहानाबाद : 58 लाख
  • बाढ़ : 45 लाख 43 हजार 335
  • शेरघाटी : 41 लाख 05 हजार 422
  • मुंगेर : 40 लाख 68 हजार 981
  • जमुई : 34 लाख 98 लाख 247
  • हिलसा : 23 लाख 37 हजार 696
  • शेखपुरा : 23 लाख 15 हजार 444
  • लखीसराय : 21 लाख 79 हजार 794
  • अरवल : 13 लाख 61हजार 603

(कुल : 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रुपये)

सोर्स:- दैनिक जागरण

Leave a Comment