वैक्सीनेशन की दो डोज लगवाने के बाद भी DM साब को हुआ कोरोना, दवाई की गुणवत्ता पर उठने लगा सवाल

DESK:- सुबह की पोस्ट पर कहा था न कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के कलेक्टर द्वारा वेक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद कोरोना पॉजिटिव आना कोई अनोखी खबर नहीं है….. एक और ऐसा केस आया है, हिमाचल प्रदेश के सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल की एक महिला चिकित्सक कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं बताया जा रहा कि कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के तीन दिन बाद चिकित्सक की तबीयत खराब चल रही थी। जब हालत नाजुक होने लगी, तब डॉक्टर ने अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया। इसमें चिकित्सक संक्रमित पाई गईं, चिकित्सक का इस तरह कोरोना संक्रमित आना चिंताजनक है।

वैक्सीनेशन की दो डोज लगवाने के बाद जांजगीर कलेक्टर फिर पॉजिटिव; तीन दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन


छत्तीसगढ़ के जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने 8 मार्च को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। अब तीन दिन बाद वह संक्रमित हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट कराने के लिए कहा है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। खास बात यह है कि IAS अफसर वैक्सीन की दो डोज ले चुके थे। इसके तीन दिन बाद ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वैक्सीन को लेकर सवाल फिर खड़े होने लगे हैं।

दरअसल, कलेक्टर यशवंत कुमार को कोरोना की पहली वैक्सीन 8 फरवरी को लगी थी। इसके बाद अगली डोज उन्होंने 8 मार्च को ली। इसके तीन दिन बाद गुरुवार को उनका एंटीजन टेस्ट हुआ, इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एहतियात के तौर पर उनके परिसर के सभी सदस्यों को भी कोरोना टेस्ट कराया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कलेक्टर यशवंत कुमार को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

दूसरे चरण के वैक्सीनेशन की शुरुआत करते हुए बताया था सुरक्षित


कलेक्टर यशवंत कुमार ने 8 फरवरी को दूसरे चरण के वैक्सीनेशन की जिले में शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। जब दूसरी डोज लगी तो भी उन्होंने कहा था कि कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे लोगों को किसी तरह से डरने की आवश्यकता नहीं है। कोविड से बचाव के लिए यह टीका वरदान है।

छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की दर 0.1 फीसदी बढ़ी


राज्य में बुधवार को कोरोना के 456 संक्रमित मिले थे। इनमें रायपुर के 135 पॉजिटिव शामिल हैं। वहीं 24 घंटे में रायपुर में 2 समेत 8 मौत भी हुई। प्रदेश में एक बार फिर एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार के पार पहुंच गई है। फरवरी की 21 तारीख के बाद अब इस तरह की स्थिति बनी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की दर एक बार फिर 1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 21 फरवरी से 9 मार्च के बीच राज्य में संक्रमण की दर 0.9 प्रतिशत रही। इसके बाद 0.1 प्रतिशत की वृद्धि बुधवार को दर्ज की गई है।

Leave a Comment