कल से 4 दिन तक बंद रहेंगे सभी बैंक, आज ही निपटा ले पैसे लेन देन का सारा काम

PATNA : 13 मार्च से सभी बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। 13 मार्च को दूसरे शनिवार और 14 मार्च को रविवार की छुट्टी है। 15 मार्च और 16 मार्च को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा निजीकरण के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की गई है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंक शामिल हो रहे हैं।
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बैंकों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय के विरोध में 15 और 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है।

जानें क्यों हो रही है हड़ताल? : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं। सरकारी बैंकों को प्राइवेट बनाने की योजना का ये सभी कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है।

ग्रामीण बैंक भी होंगे हड़ताल में शामिल : आपको बता दें इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग सभी संगठन शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank) भी इस हड़ताल में शामिल होने आ गए हैं।

बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित : नौ बैंक यूनियन के केंद्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह बंद बुलाया है। इस हड़ताल की वजह से सरकारी बैंकों का कामकाज काफी प्रभावित होगा। ऐसे में बैंक का अपना जरूरी काम आप 13 मार्च से पहले ही निपटा लें तो सुविधा होगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज पर भी इस हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। बैंक ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है।

आपको बता दें युवा हल्लाबोल के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम के मुताबिक, देश भर के बैंकों में 15 एवं 16 मार्च को होने वाली हड़ताल में युवा वर्ग भी शामिल होगा। युवाओं ने बीते नौ मार्च को ही ट्विटर पर ‘हम देश नहीं बिकने देंगे’ हैशटैग के जरिए निजीकरण के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है।

Leave a Comment