पैसे के लिए घटे तो प्रेमी ने प्रेमिका को बना दिया कॉल गर्ल, शादी के लिए घर से भागे थे दोनों

पटना:- पटना की एक लड़की को प्‍यार हो गया। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन यह बात घर वालों के सामने बताने का साहस नहीं कर पा रही थी। उसे डर था कि घर वाले उसकी बात नहीं मानेंगे। इसका फायदा उसके शातिर प्रेमी ने उठाया। उसने लड़की को घर से भागकर दिल्‍ली चलने के लिए राजी कर लिया। कहा कि वहां चलकर शादी कर लेंगे और घर वालों को खबर भी नहीं होगी। लेकिन लड़की जब अपने मां-बाप और घर-परिवार को छोड़कर बेगाने को अपना बनाने दिल्‍ली पहुंची तो उसके साथ जो हुआ वह हर लड़की और उसके मां-बाप के लिए भी एक सीख है।

शादी का झांसा देकर ब्वॉयफ्रेंड ने दिल्ली ले जाकर प्रेमिका को जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया। इस बात की जानकारी तब हुई, जब नोएडा पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सात लड़कों को गिरफ्तार किया, जबकि चार लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इन लड़कियों में से एक पटना की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने प्रेमिका से कॉल गर्ल कैसे बन गई, इसकी पूरी कहानी बताई।

नोएडा के सेक्‍टर 12 में हुई थी छापेमारी

जिस्‍मफरोशी की सूचना पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर नंबर 12 में छापेमारी की थी। वहां एक घर था, जिसे होटल चलाने के नाम पर किराये पर लिया गया था। यहां कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। यहां पकड़ी गई चार लड़कियों में दो बिहार और दो पश्चिम बंगाल की थी।

दिल्‍ली में पैसे की दिक्‍कत हुई तो प्रेमिका को बना दिया कॉलगर्ल

पटना की लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे झांसा देकर एक साल पहले दिल्ली लेकर आया। बोला कि पटना में घर वालों को खबर लग जाएगी। दिल्ली में शादी के बाद साथ रहेंगे। दिल्ली आने के बाद पैसों की दिक्कत होने लगी। फिर ब्लैकमेल करने लगा और देह व्‍यापार के रैकेट के धंधे में धकेल दिया। जब वह इससे निकलने का प्रयास की तो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह उसका साथ छोड़ दी, लेकिन जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर नहीं निकल पा रही थी।

सोर्स:- दैनिक जागरण

Leave a Comment