भरी बस में लड़की को 30 बार चाकू से गोदा, किसी ने नहीं की मदद, वीडियो आया सामने

DESK:- एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 33 साल की युवती से मिलने पहुंचे एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया। इस शख्स ने भरी बस लड़की को चाकू से गोद डाला। वहीं लड़की पर 30 बार किए गए हमले के बावजूद उसकी जान बच गई।

भारी बस में किया हमला, किसी ने नहीं की मदद

घटना मैक्सिको के सिनालोआ शहर की है। यहां 33 साल युवती पर बस में जब हमला हुआ तब काफी भीड़ थी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जबकि हमले के दौरान महिला लगातार चिल्ला रही थी और लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी।

फिर भी जिंदा बच गई महिला…


महिला पर चाकू से 30 बार होने के बावजूद महिला की जान बच गई। दरअसल, सर्दी के कारण महिला ने मोटी विंटर जैकेट पहनी थी और हमले की वजह से महिला के किसी भी महत्वपूर्ण अंग को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।

इस जानलेवा हमले में महिला के बांह और पैर बुरी तरह कट गए हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना 15 फरवरी की है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज को अब जारी किया गया है।

आरोप गिरफ्तार


महिला पर हमला करने के बाद शख्स फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शख्स को जब गिरफ्तार किया गया तो उसने अपने आपको मारने की कोशिश भी की थी। सिरफेरे ने बताया की वह उसका एक्स-बॉयफ्रेंड है।

Leave a Comment