प्रेमी प्रेमिका का मंदिर में कराया शादी,पुलिस वाले बने बाराती

समस्तीपुर:- समस्तीपुर जिले के महिला थाना के सहयोग से एक प्रेमी जोड़े ने थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में एक दूसरे से शादी रचाई। जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय अनुमंडल अन्तर्ग विघापतिनगर के बहादुरपुर खेसराहा के 23 वर्षीय आशुतोष कुमार और सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हार के 22 वर्षीय अंजलि कुमारी की कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


दोनों एक दूसरे से विवाह रचाने का फैसला कर लिया। लेकिन घर वालों को यह फैसला मंजूर नहीं था। दोनों के माता पिता शादी के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने महिला थाना में फरियाद लगाई।


जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने दोनो की समस्याओं को सुना और प्रेमी युगल के स्वजनों को बुलाकर जानकारी दी। वर वघु पक्ष की रजामंदी के बाद प्रेमी युगल को मंदिर में हिंदू रिती रिवाज से शादी कराया गया।

मौके पर महिला थाना की पुलिस सहित दोनों के स्वजन मौजूद रहे। महिला थानाघ्यक्ष पुष्पलता ने बताया की प्रेमी युगल बालिग है और दोनों शादी रचाना चाहते थे। वर वघु की रजामंदी पर शादी रचाई गई है। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।पुलिस के इस कदम की चारो ओर तारीफ हो रही है।

Leave a Comment