महिला ने अपने सौतेले बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप , जानिए कहां का है मामला

रामपुर : सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपने सौतेले बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद अदालत ने सिविल लाइंस पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दे दिए हैं।
महिला का कहना है कि 25 नवंबर 2001 को उसकी शादी हुई थी। उसके पति का पहले से एक बेटा था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका सौतेला बेटा उस पर बुरी नजर रखता था। महिला का आरोप है कि 13 दिसंबर 2020 को उसका सौतेला बेटा उसके कमरे में आया और जबरन खींचकर बाहर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मारपीट की। महिला ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूरन महिला ने अपने अधिवक्ता रेहान खां के माध्यम से अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अदालत ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

Leave a Comment