NEET 2020 Result: न ईद पर कभी घर गया न लॉकडाउन में…, पढ़िए- नीट टॉपर आफताब की सफलता की पूरी कहानी

NEET 2020 Result: शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं। शोएब अपने परिवार में पहला सदस्य है, जो मेडिकल की पढ़ाई करेगा और डॉक्टर बनेगा। शोएब ने बताया कि डॉक्टर बनना उसका सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है।

राजस्थान की एजुकेशन सिटी कोटा शहर ने शुक्रवार को देश में अपना झंडा गाड़ दिया है। कोटा सिटी ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट ऑल इंडिया का टॉपर दिया है। दरअसल ऑल इंडिया टॉपर स्टूडेंट ओडिशा के शोएब आफताब कोटा में पढ़े हैं। शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं। शोएब अपने परिवार में पहला सदस्य है, जो मेडिकल की पढ़ाई करेगा और डॉक्टर बनेगा। शोएब ने बताया कि डॉक्टर बनना उसका सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है।

Leave a Comment