बड़ी खबर :- चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका, रघुवंश बाबू ने दिया पार्टी से इस्तीफा..

चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका

बिहार:- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है।

एम्स दिल्ली से ही किया ऐलान

जाहिर है चुनाव से पहले आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका है। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से पहले हीं इस्तीफा दे चुके थे। रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और वहीं से उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया है।

लालू यादव को भेजा अपना इस्तीफा

लंबे समय से आरजेडी में थे

आपको बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह लंबे वक्त से आरजेडी से नाराज चल रहे हैं। समय समय पर उनकी नाराजगी की अलग-अलग वजह सामने आती रही है। कुछ महीने पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने लेटर बम फोड़कर पार्टी में भूचाल ला दिया था।

जगदानंद सिंह को बताए था तानाशाह

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से उनकी ठन गयी थी और उन्होंने जगदानंद सिंह को तानाशाह बताते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। तब रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक चिट्ठी भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखी थी। हांलाकि तब आरजेडी उनको मनाने में कामयाब रही थी।

रामा सिंह के आरजेडी में इंट्री से थे नाराज़

इसके बाद रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी में रामा सिंह की एंट्री से नाराज हुए थे। राजद में रामा सिंह की एंट्री तकरीबन तय मानी जा रही थी,

पहले ही पार्टी उपाध्यक्ष पद से दे चुके थे इस्तीफा

उस वक्त रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना संक्रमित थे और पटना में एम्स में इलाजरत थे तब उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

अभी एम्स में चल रहा है इलाज़

रघुवंश प्रसाद सिंह इन दिनों फेफड़े की बीमारी का इलाज दिल्ली एम्स में करा रहे हैं और इस बार उन्होंने पार्टी से हीं इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद राजद में रामा सिंह की एंट्री को लेकर हीं नाराज थी।

आरजेडी मानने की करेगी हर कोशिश

हांलाकि अंदरखाने की खबर यह थी कि रघुवंश प्रसाद सिंह को मना लिया जाएगा। राजद बीच का रास्ता निकालेगी और रामा सिंह की जगह उनकी पत्नी को टिकट देगी।

Leave a Comment