खेल-खेल में जिंदा सांप को निगल गया बच्चा, मुंह में पूंछ देखर मां ने घसीटा बाहर और फिर…

बरेली :- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक साल का बच्चा खेल-खेल में 6 इंच का जिंदा सांप निगल गया। गनीमत रही कि उसकी मां ने सांप की पूंछ बच्चे के मुंह के बाहर लटकी देख ली, जिसके बाद उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत भागकर सांप की पूंछ पकड़कर उसे बच्चे के मुंह से बाहर खींचा। इससे सांप के बच्चें की मौत हो गई, लेकिन मासूम की हालत नाजुक है। जिसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेल-खेल में जिंदा सांप को निगल गया बच्चा, मुंह में पूंछ देखर मां ने घसीटा बाहर और फिर…
क्या है मामला

यह पूरा मामला बरेली जिले फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर का है। यहा उस समय हड़कंप मच गया जब एक बच्चे ने सांप के बच्चे को चबा लिया। जब बच्चे की मां ने मासूम को मुंह चलते हुए देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। जिसके बाद उसने नजदीक से जाकर देखा तो मासूम के मुंह में सांप की पूंछ दिखाई दी।

उसकी मां ने सांप की पूंछ पकड़कर बच्चे के मुंह से बाहर खींच ली और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बच्चे के पिता धर्मपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनका एक वर्षीय बेटा देवेन्द्र शनिवार सुबह घर पर खेल रहा था। उसकी मां सोमवती घर के कामों में व्यस्त थी। उसी दौरान खेल रहे बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया।

Leave a Comment